Category Archives: SCERT-GOVT OF BIHAR
Biology Previous Year Question Paper -Bihar
Social Science Previous Year Question Paper Bihar-Class IX
English Previous Year Exam Questions-BSEB
Mathematics Previous Question Bihar School Examination Board-Class X
HISTORY PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD
GEOGRAPHY PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER BIHAR SCHOOL EXAMINATION BOARD
LPC In and LPC Out Form Download
This form is for BSEB Teachers and used after transfer posting from one district to another district. You have to submit after joining your new school.
You can download this pdf form from here
Biology Important Question for Inter Exam 2025
1. रक्त के कार्य बतावें।
उत्तर ⇒ रक्त एक तरल संयोजी उत्तक है जिसका pH मान 7.4 क्षारीय होता है। एक व्यस्क मानव में औसतन 5 से 6 लीटर रक्त होता है।
रक्त के कार्य:
(i) यह शरीर का तापमान बनाए रखता है।
(ii) रक्त में फ्राइबिनोजन पाया जाता है जो शरीर के किसी बाहरी भाग के कट जाने पर रक्त थक्का बनाने में मदद करता हैं, जिससे रक्त का बहना रूक जाता है।
(iii) रक्त में पाया जाने वाला RBC रक्त में O2 तथा CO2 का स्थानान्तरण करने का कार्य करता है।
(iv) रक्त में पाया जाना वाला WBC शरीर को रोगों के संक्रमण से बचाता है।
2. डी.एन.ए. सम्परीक्षक (प्रोब) का जैव प्रौद्योगिकी में उपयोग बतावें।
उत्तर ⇒ जैव-प्रौद्योगिकी में DNA probe का इस्तेमाल निम्नलिखित कार्यों में होता है— (i) Bt कॉटन बनाने में, (ii) तम्बाकू बनाने में, (iii) फ्लेवर-सवेर टमाटर बनाने में, (iv) गोल्डन राइस बनाने में।
3. क्रमिक विकास क्या है?
उत्तर ⇒ क्रमिक विकास किसी आबादी/जनसंख्या के जीन पूल में वह सूक्ष्म परिवर्तन है जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँच कर एक नई जनसंख्या उत्पन्न करता है जो पूर्ववर्ती आबादी के आनुवंशिक रूप से भिन्न होता है। उदाहरण—घोड़े का क्रमविकास।
4. मलेरिया रोग के रोगजनक, संक्रमण के कारण, लक्षण एवं उपचारों को लिखें ।
उत्तर ⇒ मलेरिया– मलेरिया शीतोष्ण तथा समशीतोष्ण महाद्वीपों जैसे अफ्रीका एवं एशिया की सामान्य बीमारी है।।
रोगजनक- प्लाज्मोडियम परजीवी की चार प्रजातियाँ चार विभिन्न प्रकार के मलेरिया रोग उत्पन्न करती हैं
(क) प्लाज्मोडियम वाइवेक्स- बेनाइन टर्शियन मलेरिया
(ख) प्लाज्मोडियम ओवेल- माइल्ड टर्शियन मलेरिया
(ग) प्लाज्मोडियम मैलेरी- क्वार्टन मलेरिया
(घ) प्लाज्मोडियम फेल्सिपेरम- सेरेबल मलेरिया
संक्रमण के कारण- मादा एनोफिलीज द्वारा स्वस्थ मनुष्य को काटने पर स्पोरोज्वाइटस मनुष्य के रक्त में प्रविष्ट हो जाता है तथा यकृत एवं लाल रक्त कणों में विभाजित होकर पुनः दूसरे मादा एनोफिलीज के आमाशय में पहुँच जाते हैं तथा वहाँ विभाजन द्वारा जीवन चक्र पूरा करते हैं। इनकी उद्भवन अवधि 12 दिनों की होती है।
लक्षण- 6-10 घण्टों के अंतराल पर ठण्ड एवं शारीरिक कंपन के साथ तीव्र ज्वर (104°-106°F) का आना जिसमें सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी आदि के साथ श्वसन एवं हृदय की गति का तीव्र होना। तत्पश्चात् अत्यधिक पसीना के साथ ही ज्वर उतर जाना, अत्यधिक लाल रक्त कणों के टूटने से एनीमिया के लक्षणों का दृष्टिगोचर होना, यकृत तथा प्लीहा के आकार में वृद्धि एवं हीमोग्लोबिन के हीमोजोइन नामक जहरीला लवण में टूटने के कारण बार-बार बुखार का आना।
उपचार- कुनैन की दवाइयाँ जैसे— क्लोरोक्वीन, पैलुङ्कीन, मेफ्लोक्वीन डिसोचिन आदि।
रोकथाम एवं बचाव के उपाय- मच्छरों का घर में प्रवेश रोकना, शरीर के खुले भागों में सरसों का तेल अथवा मच्छर निरोधक क्रीम का उपयोग करना, सोते वक्त मच्छरदानी का प्रयोग करना, जल जमाव वाले इलाके में किरासन तेल, डी.डी.टी. तथा अन्य कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, अभियांत्रिक जलीय बैक्टीरिया एक्टीकैकुलीस एक्स सेंटीकस का मच्छरों के उन्मूलन में प्रयोग मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का प्रभावशाली ढंग से पालन करना आदि।
5. एड्स के दो लक्षणों की विवेचना करें।
उत्तर ⇒ एड्स के दो लक्षण-पीड़ित व्यक्ति में निम्न में से एक या अधिक लक्षण होते दिखाई देते हैं
(i) एक प्रकार का फेफड़ों का रोग हो जाता है।
(ii) त्वचा का कैंसर हो जाता है।
6. जन्मजात रोग की परिभाषा दें।
उत्तर ⇒ वैसा रोग जो जन्म से ही हो, जन्मजात रोग कहलाता है। जैसे—अंधापन, बहरापन आदि।
7. औषधि (दवा) के क्षेत्र में जैव प्रौद्योगिकी के दो उपयोग तो बताइए।
उत्तर ⇒ औषधि (दवा) के क्षेत्र में जैवप्रौद्योगिकी का दो उपयोग निम्नलिखित
(a) प्रतिजैविक (एंटीबायोटिक्स) के निर्माण में ।
(b) टीका (वैक्सिन) के निर्माण में।
8. ट्रांसजेनिक जंतुओं (परजीवी जन्तु) के लाभों का वर्णन करें।
उत्तर ⇒ ट्रांसजेनिक जंतुओं के लाभ इस प्रकार हैं— (i) इनसे अधिक दूध, मांस, अंडे का उत्पादन ले सकते हैं। (ii) इस प्रकार से उत्पन्न जीवों में रोग प्रतिरोधी क्षमता उच्च होती है। (iii) इनसे प्राप्त जीव अधिक कार्यशील होते हैं। (iv) ये जंतु आर्थिक संरचना सुदृढ़ करने के आधार स्तंभ हैं।
9. जल वानस्पतिक अवस्था क्या है ?
उत्तर ⇒ जल के अंदर शैवालों की जनमने की अवस्था जलवानस्पतिक अवस्था कहलाती है। ये सूर्य प्रकाश से अपना भोजन बनाते हैं । जलीय जीवों के ये भोज्य पदार्थ हैं।
10. जैव विविधता क्या है ? हाल ही में यह इतनी महत्वपूर्ण क्यों हो गई है ?
उत्तर ⇒ जैव विविधता किसी क्षेत्र विशेष की समस्त जीवों, जातियों एवं पारितंत्रों का संग्रह है। इसके तीन स्तर हैं
(i) जीन स्तर, (ii) जाति स्तर तथा (iii) सामुदायिक या पारितंत्र स्तर ।
हाल में इसके महत्त्वपूर्ण होने के निम्न कारण हैं –
(i) जैविक विविधता का अमाप जाने बिना ही हम इसे खोते जा रहे हैं।
(ii) जैव विविधता का ह्रास जीवों के विकास की क्षमता, जो पर्यावरणीय परिवर्तनों का समाना करने के लिए आवश्यक है, को रोकेगा।
(iii) जैव विविधता मानव को भोजन तथा नई फसलें स्रोत देती है। (iv) यह हमें कई टवाएँ तथा पेट्रोलियम के स्थानापन्न स्रोत देती है।
11. भोपाल गैस त्रासदी के बारे में क्या जानते हैं ?
उत्तर ⇒ 3 दिसम्बर, 1984 को मिथाइल आइसोसायनेट से संबंधित कीटनाशी बनाने वाली कंपनी युनियन कार्बाइड में जहरीली गैस के रिसाव के कारण रातों-रात दो हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। हजारों लोग असाध्य रोगों का शिकार हो गए एवं सैकड़ों लोगों की आँखे चली गई। इस बड़ी त्रासदी को जो भोपाल में घटित हुआ, भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है।
12. एकल संकरण एवं द्विसंकरण में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर ⇒ एक संकर क्रॉस-जब दो पौधों के बीच एक इकाई लक्षण के आधार पर संकरण कराया जाता है तो इसे एक संकर क्रॉस कहते है।
द्विसंकर क्रॉस-जब दो विपरीत पौधों के बीच अलग लक्षण के आधार पर संकरण कराया जाता है तो इसे द्विसंकर क्रॉस कहते हैं।
13. शराब/अल्कोहल के दुष्परिणाम का वर्णन करें
उत्तर ⇒ शराब/अल्कोहल के दुष्परिणाम-शराब के अत्यधिक सेवन से कुछ महत्वपूर्ण हानिकारक प्रभाव इस प्रकार है :
(i) कार्यक्षमता का अपेक्षाकृत काफी घट जाना।
(ii) मानसिक विकार का उत्पन्न होना।
(iii) यकृत का खराब हो जाना।
(iv) रक्तचाप का काफी बढ़ जाना।
(v) हृदय-संबंधी रोग हो जाना।
(vi) होश व श्वास का खो जाना।
(vii) अचानक हृदय गति का रूक जाना ।
(viii) कैंसर रोग का हो जाना, आदि ।
14. जीवाणु जनित किन्हीं चार प्रतिजैविक के नाम लिखें।
उत्तर ⇒ जीवाणु जनित चार प्रतिजैविक का नाम इस प्रकार से हैं (i) सिफैलोस्पोरिन, (ii) पोलीपोरिक में पॉलीमीक्सिन, (iii) थायरोक्सिसिन, (iv) सबटिलिन जीवाणु । ये चारों जीवाणु जन्म प्रतिजैविकों में शामिल है। स्ट्रेप्टोकाइनेज एंजाइम के उत्पादन में स्ट्रैप्टोकोकस जीवाणु शामिल हैं। साइक्लेस्पोरिन-A का उत्पादन ट्राइकोडर्मा पॉलोस्पोरम नामक कवक से होता है, स्टैटिन का उत्पादन मोनोस्कस परफयूरीअस नाम यीष्ट या कवक से होता है।
15. हैजा के लक्षण तथा नियंत्रण के बारे में बताइए।
उत्तर ⇒ लक्षण- इससे रोगी को लगातार मल त्यागना पड़ता है। मल का रंग चावल के माड़ की तरह सफेद होता है। इसमें फैटा भी होता है।
नियंत्रण – मल एवं फैटा को तुरंत साफ कर मिट्टी के नीचे दबा देना चाहिए। व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान रखना चाहिए। जल उबालकर पीना चाहिए।
16. एड्स फैलने के क्या-क्या कारण है?
उत्तर ⇒ एड्स फैलने के निम्न कारण हैं :
(i) प्रभावित व्यक्ति के साथ यौन संबंध से।
(ii) संक्रमित व्यक्ति में प्रयोग किये गए इंजेक्शन के सूई के व्यवहार से।
(iii) एड्स से संक्रमित व्यक्ति का रक्त स्वस्थ व्यक्ति में रूधिर आधान में उपयोग करने से।
(iv) संक्रमित गर्भवती महिला से भ्रूण में जाकर गर्भस्थ शिशु को संक्रमित कर देता है।
17. हरित क्रांति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर ⇒ खाद्य उत्पाद को बढ़ाने के लिए कृषि के क्षेत्र में जो प्रयास किए जाते हैं तथा उसके फलस्वरूप उत्पाद में जो वृद्धि होती है, उसे हरित क्रांति कहते हैं। भारत में इस क्रांति का प्रारंभ 1960 में हुआ। हरित क्रांति को लाने में निम्नलिखित कारकों का महत्वपूर्ण योगदान है
(i) सिंचाई के लिए उपयुक्त प्रबंध होना।
(ii) वैज्ञानिक विधि तथा दृष्टिकोण को कृषि के क्षेत्र में उपयोग में लाना।
iii) अच्छे तथा उच्च गुणवत्ता वाले उर्वरकों का उपयोग।
(iv) फसलों को खराब तथा नुकसान होने से बचाना।
18. कुक्कुट पालन (मुर्गी पालन) से आप क्या समझते हैं?
उत्तर ⇒ मुर्गाफॉर्म में घरेलू मुर्गियों व तत्त्वों, तीतर आदि के देखभाल, उसका जनन क्रिया, लालन-पालन, उसके उत्पादों जैसे—माँस व अंडों के सफल प्रबंधन ही मुर्गीफॉर्म प्रबंधन कहलाता है। इसकी सफलता के लिए फॉर्म के क्षेत्रफल के हिसाब से मुर्गियों की संख्या रखना, मुर्गियों को रोगों से बचाव के लिए टीके का प्रयोग, साँपों, बिल्लियों एवं कुत्तों से बचाने की व्यवस्था करना, ठंड-गर्मी से बचाव की व्यवस्था करना तथा पौष्टिक आहार की उपलब्धता आवश्यक है।
19. जल वानस्पतिक अवस्था क्या है ?
उत्तर ⇒ जल के अंदर शैवालों की जनमने की अवस्था जलवानस्पतिक अवस्था कहलाती है। ये सूर्य प्रकाश से अपना भोजन बनाते हैं । जलीय जीवों के ये भोज्य पदार्थ हैं।
0. कार्बन-चक्र प्रकृति में एक बायोजियोकेमिकल घटना है। विवेचना करें।
उत्तर ⇒ कार्बन एक महत्त्वपूर्ण पोषक तत्त्व है जो जीवमण्डल में गैस, तरल या ठोस के रूप में पाया जाता है। मनुष्य और जन्तु श्वसन द्वारा वायुमण्डल से ऑक्सीजन लेते हैं तथा कार्बन डाई ऑक्साइड मुक्त करते हैं जो वायुमण्डल में मिल जाता है। हरे पौधे कार्बन डाई ऑक्साइड को लेकर भोज्य पदार्थ के रूप में कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट विघटित होकर पुनः CO, बनाता है और वायुमण्डल में मिल जाता है। मृत पौधे और जन्तु भी Co, मैं विघटित होते हैं तथा कोयला, पेट्रोल, गैस आदि के जलने से भी Co, निकलती है। वायुमण्डल में यह Co, मिल जाती है तथा पुनः हरे पौधे द्वारा भोजन निर्माण में ली जाती है। इस प्रकार कार्बन डाई ऑक्साइड बायोजियोकेमिकल चक्र है जिससे कार्बन वायुमण्डल में रहता है तथा कार्बन चक्र पूरा होता है।
21. जैव विविधता आधुनिक कृषि के लिए किस प्रकार उपयोगी है ?
उत्तर ⇒ जैव विविधता तीन प्रकार से उपयोगी है (i) नई फसलों से स्रोत के रूप में, (ii) उन्नत किस्मों के प्रजनन के लिए सामग्री के रूप में और (iii) नए जैव निम्नकरणीय पीड़कों के स्रोत के रूप में
22. जैविक खाद के उपयोग से होनेवाले दो लाभों को लिखें।
उत्तर ⇒ जैविक खाद के उपयोग से होने वाले दो लाभ इस प्रकार से हैं (i) यह मिट्टी के गुणवत्ता को बनाए रखने में मदद करता है। (ii) यह प्राकृतिक एवं हानिरहित है।
23. भारत के सुरक्षित क्षेत्र कौन है ?
उत्तर ⇒ भारत में सुरक्षित क्षेत्र भू या समुद्र का वह भाग जो जैव-विविधता एवं प्राकृतिक एवं संबंधित सांस्कृतिक रिसोर्स को सुरक्षा प्रदान करने एवं बनाए रखने के लिए समर्पित हो, सुरक्षित क्षेत्र कहलाता है। भारत में इस समय 581 सुरक्षित क्षेत्र है जिसमें 89 राष्ट्रीय पार्क एवं 492 वन्यजीव सैंचुअरी शामिल है।
24. बहुविकल्पता के बारे में सोदाहरण लिखें।
उत्तर ⇒ किसी लक्षण की वंशागति का नियंत्रण जब दो से अधिक जीन/ अलील द्वारा होता हो तो स्थिति बहुविकल्पता कहलाता है। जैसे मानव में ABO रक्त समूह की वंशागति।